फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शांतिभोज कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को बहराइच-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत ही हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, बंजारीमोड़ के निकट एक रोडवेज बस ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत रायपुर बेहड़ा गांव निवासी पप्पू (20) पुत्र लल्लू और सर्वेश कुमार (22) पुत्र वैधू सोमवार देर शाम बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव में आयोजित शांतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे।
तभी बहराइच-लखनऊ हाईवे पर स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पप्पू की मौत हो गई, जबकि सर्वेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। यहां से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी एसओ निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारीमोड़ के निकट सवारियों को लेकर एक ऑटो जा रहा था। मंगलवार की सुबह 10 बजे लखनऊ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार दरगाह थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी मोनू (30) पुत्र मुन्नन खां, अयोध्या प्रसाद (60) पुत्र अवधराम, मुस्तकीम (27) व सगीर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें