फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आशियाने जले, 3.5 लाख का नुकसान

Fri, 05 Feb 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा/महसी। मोतीपुर और बौंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से चार ग्रामीणों के फूस के आशियाने राख हो गए। तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जालिमनगर गांव निवासी बिसंभर सिंह के फूस के मकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई।

परिवारीजनों ने पहले तो लपटों पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाद में सभी ने भागकर जान बचाई। पछुवा हवा के कारण लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पड़ोसी पेशकार सिंह और अयोेध्या सिंह के छप्पर को भी आगोश में ले लिया।

इन तीनों ग्रामीणों के घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर समेत दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

उधर, थाना बौंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेरा में गुरुवार रात अचानक आग लगने के कारण चंदर पुत्र मेड़ई का मकान पूरी तरह जल गया।

गौरतलब हो कि मेड़ई की पुत्री रामदेवी की शादी 24 फरवरी को है। उसके विवह के लिए मेड़ई ने जेवर, फर्नीचर, अलमारी व अन्य सामान की खरीददारी की थी। सब कुछ लपटों की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। रात में ही अग्निकांड की सूचना तहसील को दी गई। हल्का लेखपाल मूलचंद्र पांडेय ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी।

महसी विधायक केके ओझा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एक हजार प्रदान की। इस अग्निकांड में घर में रखा 15 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें