फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार ने चार और की सांसें तोड़ीं

Sat, 19 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मौसम के बदले मिजाज के चलते जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप जारी है। शनिवार को अस्पताल में बुखार व पेट दर्द से पीड़ित चार रोगियों ने दम तोड़ दिया, जबकि विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 22 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरोजा गांव निवासी पूनम (20) को बुखार की शिकायत थी। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी तरह सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नासिरगंज बाजार निवासी नकछेद (40), कोतवाली देहात क्षेत्र के टेड़वा बसंत गांव निवासी मगनपाल (45) एवं नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ीहाट मोहल्ला निवासी कलीकुन (60) ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि जिन रोगियों की इलाज के दौरान मौत हुई है, उन्हें बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।  

बुखार के तीन सैंपल भेजे लैब
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा ने बताया कि 22 रोगियों का इलाज चिल्ड्रेन वार्ड में चल रहा है। शनिवार को और तीन रोगी भर्ती हुए हैं। इस सभी में दिमागी बुखार के लक्षण दिखे हैं। सभी के सीरम का सैंपल लेकर लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

डेंगू पीड़िता अस्पताल में भर्ती
नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सत्तीकुआं मोहल्ला निवासी नेहा (18) को चार दिनों से तेज बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में ब्लड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्लेटलेट्स 60 हजार के आसपास हैं। नेहा को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें