फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनो में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकपुरवा निवासी खालिक(50) बुधवार को अट्ठैसा गांव के पास पैदल ही बहराइच-लखनऊ हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल खालिक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि उपनिरीक्षक रंजीत भारती को मौके पर भेजा गया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरा दक्षिणी निवासी नियाज (23) मंगलवार की रात दोस्त मोहम्मद अपने साथ शमी व रिजवाना के साथ में बाइक से दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान पवही गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर गिर गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां नियाज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा
बहराइच/हुजूरपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर बुधवार सुबह वाॅक पर निकले रमवापुर निवासी आवेश(21) को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में आवेश की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आवेश रोजाना टहलने जाता था। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे वह घर से टहलने निकला था। इस दौरान हुजूरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी रमवापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।

इनसेट-
झटका लगने से ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया श्रमिक, मौत
महसी। हरदी थाना क्षेत्र के करेहना गांव निवासी राकेश(40) श्रमिक थे और छत ढलाई करने वाली मशीन पर काम करते थे। बुधवार को राकेश मेराज के साथ रामगांव थाना क्षेत्र के मेटुकहा में छत डालने के लिए जा रहे थे। इस दौरान झटका लगने से वह नीचे गिर गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। साथी उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें