फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार डिग्री तापमान, ठिठुरन से लोग बेहाल

Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठिठुरन से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। कुछ देर बाद कोहरा छंट गया, करीब नौ बजे धूप निकली, लेकिन कड़ाके की ठंड धूप पर भारी पड़ती दिखी। पूरे दिन ठिठुरन के कारण लोग बेहाल रहे और जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

मजदूरी पेशा वर्ग के लोग काम के लिए बाहर तो निकले, लेकिन वे भी ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करते नजर आए। हवा न चलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन गलन और ठिठुरन से निजात नहीं मिल सकी। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाया।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी वजह से तराई के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी रविवार तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को इसी तरह के सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा।



फिर छा सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आने वाली पछुआ हवा के साथ नमी बढ़ रही है। ऐसे में शुक्रवार को जिले में एक बार फिर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें