बहराइच। नियम विरुद्ध चल रहे शहर के नौ निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इनोडल अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया, तो झिंगहाघाट बाईपास स्थित हिंद हॉस्पिटल, महसी बाईपास रोड पर स्थित बांबे हॉस्पिटल तथा आस्था हॉस्पिटल पंजीकृत तो था, लेकिन इनके बायोमेडिकल वेस्ट एवं पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त हो चुकी है।
इन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी क्रम में झिंगहाघाट बाईपास पर संचालित मैनकाइंड हॉस्पिटल, सेफ लाइफ हॉस्पिटल, जेएस रिदा हॉस्पिटल, श्रेया हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, गुड लाइफ हॉस्पिटल एवं गोल्डन लाइफ हॉस्पिटल का पंजीकरण न होने के कारण एक सप्ताह का नोटिस जारी किया गया है।