रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार को सीमा चौकी पंच पोखरी के जवानों ने रात में घेराबंदी कर चार तस्करों को 43 बकरियों के साथ पकड़ लिया। बरामद बकरियों को कांजी हाउस में देकर आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात जवान गश्त कर रहे थे तभी सीमा स्तंभ संख्या 651/18 के पास चार लोग नेपाल से भारत की ओर बकरियों के झुंड के साथ आते दिखे। रोकने पर वे भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बकरियों को नेपाल से लाकर रुपईडीहा बाजार में बेचने की कोशिश में थे। सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि बरामद बकरियों को कांजी हाउस भेजा गया है।