बगुलहिया बीट में वन विभाग द्वारा पकड़े गए शिकारी।
बिछिया। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज अंतर्गत बगुलहिया बीट के संरक्षित वन क्षेत्र में कछुए का अवैध शिकार करने की कोशिश में दो शिकारियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। सुजौली रेंज के वनक्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि टीम रविवार दोपहर गश्त पर थी, तभी संरक्षित वन क्षेत्र से घूरेपुरवा, सुजौली निवासी शराफत अली और बसरूद्दीन को गिरफ्तार किया गया। वन्यजीव रक्षक मनोज कुमार पाठक, महेश विश्वकर्मा व मौजूद वाचर ने तलाशी के दौरान दोनों शिकारियों के कब्जे से नायलॉन जाल, कुल्हाड़ी, हंसिया, नरकुल डंठल और प्लास्टिक की बोरी सहित शिकार के उपकरण बरामद किए हैं। रेंजर ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरों में इनकी तस्वीर भी कैद हुई थी, जिसके बाद से इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पूछताछ में पता चला है दोनों कछुए के शिकारी हैं।