फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ सैंडबोआ सांप की तस्करी में चार गिरफ्तार, तीन लाख रुपये में हुआ था सौदा

Tue, 08 Dec 2020 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
रेड सैंड बोआ सांप - फोटो : Social media
विज्ञापन
कतर्निया के जंगलों से दुर्लभ सैंडबोआ सांप को पकड़कर कुछ लोगों ने बेचने की तैयारी की थी। इसके लिए तीन लाख रुपये में एक अंतरजनपदीय तस्कर गिरोह से सौदा तय हुआ था। चार दिन की रेकी के बाद पुलिस ने गिरोह के चार तस्करों को दबोच लिया। दो मुख्य तस्कर फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र से दुर्लभ सैंडबोआ सांप को पकड़कर उसका सौदा करने की सूचना खैरीघाट पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम सभी तस्करों की रेकी में जुट गई। रामपुर धोबियाहार गांव के निकट तस्करों के होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से खैरीघाट के ढकिया निवासी राजकुमार, लखनऊ के आलमबाग छोटबरहा निवासी पंकज सिंह, इंदिरानगर तकरोही निवासी सतीश कुंवर और कानपुर के चौबेपुर निवासी मनोज कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। इन सभी के पास से एक कार भी बरामद हुई। इसके अलावा एक रेड सैंडबोआ सांप मिला।

प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि मौके से मोतीपुर के पकड़िया दीवान गांव निवासी फैजू और गायघाट निवासी कोयली सिंह फरार हो गए हैं। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोयली सिंह जंगल से दुर्लभ सैंडबोआ सांप को पकड़ने का काम करता था। जबकि फरार फैजू इसे आगे बेचने के लिए ग्राहक मुहैया कराता था। दुर्लभ सांप को बेचने के लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। इसी बीच चार तस्करों को धर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें