फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दरोगा पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक घटना की जांच करने गए दरोगा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बृहस्पतिवार शाम सिंचाई कॉलोनी में कुछ लोगों ने दरोगा पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा संजीत कुमार सिंह बृहस्पतिवार को एक घटना की जांच के सिलसिले में सिंचाई कॉलोनी गए थे। वहां पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

शनिवार को पुलिस टीम ने सिंचाई नहर कॉलोनी निवासी राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें