फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के निकट तालाब में एक नवजात का शव लोगों ने उतराता देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच नेशनल हाईवे पर सपसा दिकोलिया लिंक मार्ग के किनारे तालाब है। इस दौरान तालाब में पानी भरा हुआ है। गुरुवार को सुबह तालाब में एक नवजात का शव लोगों ने उतराते देखा। इस पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जरवलरोड पुलिस मौैके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि नवजात के शवपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है किसी ने लोक लाज के भय से नवजात को तालाब मे फेंक दिया है। बच्चे की नाल आदि भी नहीं कटी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पता किया जायेगा ऐसी घटना को किसने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें