फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपा के पूर्व विधायक व कार्यकर्ता दिनभर रहे नजरबंद

विज्ञापन
बहराइच के देहात कोतवाली में नजरबंद सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को जनपद आगमन पर पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक केके ओझा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें रिहा किया गया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार भोर में केके ओझा और नंदेश्वरनंद यादव को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, गौरव यादव, सुनील यादव, धनीराम यादव, बरसाती गौतम, शक्ति सिंह और रितेश यादव को भी हिरासत में रखा गया। रिहाई के बाद लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के दौरे को चुनावी बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें