फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर हुई थी कहासुनी; तीन नामजद

Tue, 03 Mar 2026 03:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर हुई कहासुनी में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। चुनावी रंजिश भी चल रही थी। मामले में तीन आरोपी नामजद किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
बिलखते परिजन, मगन बिहारी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में सोमवार रात वैवाहिक समारोह में विपक्षियों ने पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर की है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना रिसिया थाना क्षेत्र के कमला जोत गांव की है। गांव निवासी पूर्व प्रधान मगन बिहारी (65) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह सोमवार की रात पाटीदार के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। द्वार पूजा के दौरान गांव के कुछ युवक आतिशबाजी सईद अहमद के बरामदे में रखकर छुड़ा रहे थे। 

पहले की थी हाथापाई

सईद के विरोध करने पर कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंचे मगन बिहारी ने भी बरामदे में आतिशबाजी न करने की बात कही। उन्होंने युवकों को डांट लगाई। इसको लेकर युवकों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पूर्व प्रधान के पुत्र रवि ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। पुलिस लोगों को समझा लौट गई।

शादी से लौटते समय बोल दिया हमला

पूर्व प्रधान के पुत्र रवि ने पुलिस को बताया कि पिता मगन बिहारी शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में गांव निवासी हर्षित, आदित्य और विजय ने हमला कर दिया। पिता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। बेहोशी की हालत में परिजन मगन बिहारी को उपचार के लिए रात में ही रिसिया सीएचसी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि मगन बिहारी वर्मा के पुत्र रवि प्रकाश वर्मा की तहरीर पर नामजद आदित्य, हर्षित और विजय के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

प्रधानी के चुनाव की भी चल रही थी रंजिश 

पुलिस को जांच में पता चला है कि गांव के कुछ लोग प्रधानी के चुनाव को लेकर भी मगन बिहारी से रंजिश रखते थे। वह पूर्व प्रधान के साथ पूर्व में सहकारी समिति के अध्यक्ष भी थे। 

परिवार में मचा कोहराम

पूर्व प्रधान बिहारी लाल वर्मा के तीन पुत्र छह पुत्रियां हैं। तीन पुत्रियों और दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। जबकि, तीन पुत्रियों एवं एक पुत्र की शादी होना बाकी है। मृतक मगन बिहारी वर्मा की पत्नी रमा देवी घटना के बाद से रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें