फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली को धमका रहे वन क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राधानगर तालाब बघेल गांव निवासी ग्रामीण की माली के पद पर तैनाती है। आठ माह से माली को बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को वह शिकायत लेकर वन क्षेत्राधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इस पर माली ने थाने में नामजद तहरीर दी। साथ ही डीएफओ ने मामले में विभागीय जांच शुरू करा दी है। इस पर वन क्षेत्राधिकारी द्वारा माली को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत राधानगर तालाब बघेल गांव निवासी बासुदेव की तैनाती वन विभाग में माली के पद पर है। वह पौधशाला में कार्य करता है। बासुदेव ने बताया कि अप्रैल माह से उसे वेतन नहीं मिल रहा है। इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा मगर सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को बासुदेव वन क्षेत्राधिकारी के पास पहुंचा और उसने बकाया वेतन दिलाने की मांग की।
आरोप है कि इससे नाराज वन क्षेत्राधिकारी ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कराया। माली ने वन क्षेत्राधिकारी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। मामले में डीएफओ एपी यादव ने बिल प्रस्तुत न किए जाने के चलते वेतन रुकने और रेंजर के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में इस खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया था। अब वन क्षेत्राधिकारी द्वारा माली पर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही बात नहीं मानने पर माली को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान माली बासुदेव ने डीएफओ से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें