फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेड़ की डाल गिरने से फॉरेस्ट गार्ड गंभीर, संविदाकर्मी का पैर टूटा

Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज में गश्त के दौरान पेड़ की डाल गिरने से घायल वनकर्मी।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रात की गश्त के दौरान निशानगाड़ा रेंज में पेट्रोलिंग कर रहे फॉरेस्ट गार्ड और एक संविदाकर्मी पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई। हादसे में फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि न्यूसंविदाकर्मी का पैर टूट गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

निशानगाड़ा रेंज में बुधवार देर रात वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। उसी दौरान अचानक पेड़ की मोटी शाखा टूटकर फॉरेस्ट गार्ड शिवम सिंह और संविदाकर्मी रमेश पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद वन कर्मियों ने तत्काल दोनों को डाल के नीचे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेंजर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें