फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने के लिए अब भिलोरा गांव में लगाया गया पिंजड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के भिलोरा गांव में एक दिन पूर्व तेंदुआ पहुंच गया था। तेंदुए से बचाव के लिए वन विभाग ने गांव में पिंजड़ा लगा दिया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किया है। लोगों से सजग रहने की बात कही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तेंदुए की आमद अचानक बढ़ गई है। मोतीपुर रेंज के भिनगापुरवा गांव में चार दिन पूर्व तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। अभी ग्रामीण तेंदुए के हमले से उबरे भी नहीं थे। वहीं पड़ोसी गांव पकड़िया दीवान के मजरा भिलोरा में तेंदुए पहुंच गया। तेंदुए की आमद से परेशान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था।
साथ ही तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की थी। तेंदुए के आमद की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्या, वन दरोगा समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही जागरुकता पंपलेट वितरित किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामीण भी जागरूकता बरतें, जिससे हमले को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें