फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद खुले बैंक, धक्का-मुक्की के बीच लगीं कतारें

विज्ञापन
17 बीएचआर 01 - बहराइच में बुधवार को छुट्टी व हड़ताल के बाद खुले बैंक के दौरान आर्यावर्त बैंक की मुख्य ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लगातार चार दिनों से बंद चल रहे बैंक बुधवार की सुबह खुल गए। बंदी के बाद अचानक खुले बैंकों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। धक्का मुक्की के बीच बैंकिंग सेवा पटरी पर वापस लौटती दिखी। एटीएम भी कैश से भरे रहे। जिससे नगदी पाने के लिए लोगों को भटकना भी नहीं पड़ा।
विज्ञापन

जिले में चार दिनों से बैंक बंद चल रहे थे। दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक बंद रहे। वहीं सोमवार और मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। लगातार बैंक बंद होने के कारण एटीएम भी पैसे नहीं दे रहे थे। ऐसे में लोगों को नगदी के लिए इधर उधर चक्कर काटने पड़ रहे थे। कई लोगों को दूसरे से पैसे उधार लेने को मजबूर होना पड़ा।
बुधवार की सुबह पहले की तरह बैंक खुले, जिसके बाद पैसे की जमा और निकासी करने वाले लोगों की लंबी कतार लग गई। शहर के आर्यावर्त, इंडियन आदि बैंकों में धक्का मुक्की के बीच बैंकिंग सेवा पटरी पर आती नजर आई। एलडीएम अमित गौरव ने बताया कि बैंकों में बुधवार से पहले की तरह कामकाज शुरू हो गया है। एटीएम में भी पैसे भरपूर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें