फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में पहली बार तेंदुए के दो शावकों की एक साथ हुई मौत

Tue, 17 Feb 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट के मनगौढ़िया गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत के पास दो शावकों के शव पड़े मिले थे। अभी तक उनकी मौत के कारणों को वन विभाग स्पष्ट नहीं कर सका है, लेकिन सेंक्चुरी इलाके में दो शावकों की मौत की यह पहली घटना है। इससे पूरे इलाके में भय और संशय का माहौल है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों की नजर सबसे पहले एक शावक पर पड़ी। करीब 20 मीटर की दूरी पर दूसरा शावक भी मृत मिला।

दोनों शव आम के पेड़ के नीचे पाए गए। पेड़ की छाल पर गहरे पंजों के निशान भी मिले हैं, जो किसी संघर्ष या खतरे से बचने की कोशिश की ओर संकेत कर रहे हैं।



बताया जा रहा है कि गांव से घटनास्थल की दूरी कम है और जंगल करीब चार किमी दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: किसी बड़े शिकारी जानवर के हमले से बचने के प्रयास में शावक पेड़ पर चढ़े होंगे और गिरने से उनकी मौत हो गई।

कुछ ग्रामीण किसी अज्ञात हमले या विषाक्त कारण की संभावना से भी इन्कार नहीं कर रहे हैं। हालांकि इन तमाम कयासों के बीच वन विभाग अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं कर सका है।
विज्ञापन



घटना के बाद से ग्रामीण एहतियात के तौर पर रात में खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।


एक साथ दो तेंदुआ शावकों की मौत ने जहां वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, डीएफओ अपूर्व दीक्षित का कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन





कब-कब हुई तेंदुए की मौत
11 जनवरी 2024 को ग्राम रमपुरवा में तेंदुए का शव मिला
7 जनवरी को घायल मिली मादा तेंदुआ की इलाज के दौरान मौत
20 जनवरी 2024 को ग्राम चमारनपुरवा के पास खेत में तेंदुआ की मौत
01 फरवरी 2024 को ग्राम सुजौली में तेंदुआ की मौत
10 अप्रैल 2024 को निशानगाड़ा में नर तेंदुआ की मौत
11 जनवरी 2025 को कठौतिया गांव के पास तेंदुआ की मौत
3 फरवरी 2025 को ग्राम भीऊरावीर घाट गांव में तेंदुआ की मौत
7 अप्रैल 2025 को लालपुर चांदाझार बीट में तेंदुआ की मौत
19 मई 2025 को हरखापुर के पास तेंदुए का शव मिला
12 जुलाई 2025 को निशानगाड़ा रेंज क्षेत्र में तेंदुए की मौत
13 सितंबर 2025 को ककरहा रेंज में नर तेंदुए की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें