फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, धूप खिलने से मिली राहत

विज्ञापन
बहराइच शहर में रविवार को सर्द मौसम में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। तराई में ठंड से अभी निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। रविवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत महसूस हुई, हालांकि शाम को फिर ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

तराई के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम को ही घना कोहरा छा गया था। जो रविवार सुबह भी बरकरार रहा। घर से निकले लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। वहीं, जगह-जगह लोग अलाव के किनारे बैठकर भी ठंड से निजात पाते देखे गए। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।
दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप खिली तो लोगों को राहत महसूस हुई, लेकिन बाद में फिर से आसमान में छाए बादलों के कारण ठंड बढ़ गई। वाहनों से चलने वाले लोगों को भी तेज बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। अभी लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें