फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निपुण लक्ष्य पाने की राह में कमजोर बच्चों पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। न्याय पंचायत वैरीमहेशपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक में इस बार निपुण लक्ष्य हासिल करने के साथ कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने पर विशेष जोर रहा। प्राथमिक विद्यालय हतिंसा शम्सपुर में हुई बैठक में शिक्षकों ने कक्षा-कक्षीय अभ्यास, छोटे समूहों में शिक्षण और बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार विशेष शिक्षण रणनीतियों पर अपने अनुभव साझा किए। तय किया गया कि कमजोर बच्चों के लिए प्रतिदिन 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त विशेष शिक्षण कराया जाए, ताकि उनकी बुनियादी दक्षताओं में तेजी से सुधार हो सके।
विज्ञापन


नोडल शिक्षक संकुल भागवत प्रसाद ने कहा कि शिक्षक संकुल बैठक केवल समीक्षा का मंच नहीं, बल्कि शिक्षकों के अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखकर शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने निपुण लक्ष्य की कार्ययोजना को कक्षा की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में शिक्षकों ने छोटे-छोटे समूह बनाकर बच्चों को पढ़ाने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से समय देने के अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान ‘अनुभव दीवार’ गतिविधि भी कराई गई। इसमें शिक्षकों ने कक्षा में किए गए ऐसे प्रयोग और गतिविधियां साझा कीं, जिनसे बच्चों की सीखने में रुचि और समझ बेहतर हुई। पठन अभियान को प्रभावी बनाने और बच्चों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षक संकुल हरिशंकर पाण्डेय, सुरेश कुमार, उमेश पांडेय, अब्दुल कवि, लवकुश, कृष्णानंद, सौरभ मिश्रा, सुनील सोनी, सिराज अहमद, अजय श्रीवास्तव, समीना रहमान, सुजाता, शिवानी, निशा बानो अंसारी समेत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें