फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला कारागार में पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव

Sun, 07 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने जेल को प्रतिदिन सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे सचिव को डिप्टी जेलर ने बताया कि वर्तमान में कारागार में पांच बंदी कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि कारागार में किसी बंदी में बुखार, खांसी, जुकाम आदि लक्षण दिखते हैं, तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए उसे प्रथम बैरक में रखा जाता है।
जिला कारागार में आने वाले नए बंदियों को शुरुआत में अलग बैरक में रखकर देखा जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कारागार में बूस्टर डोज लगे बंदियों की संख्या 114 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें