फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतेजे की मौत

Sun, 07 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित आसाम रोड पर रविवार की सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी जवाहिर (38) की सास की मौत हो गई थी। सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को जवाहिर अपने रिश्ते के चाचा ननके (50) के साथ बाइक से चरदहा चंदन गांव जा रहा था। इसी दौरान बहराइच-भिनगा मार्ग पर आसाम चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन

बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाने आई मां माधुरी ने बताया कि जवाहिर अपने चाचा के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। थाना प्रभारी रामदवन मौर्य ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें