फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूर्व बीडीसी की मौत में पांच लोग हिरासत में

Mon, 17 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के एक होटल में पूर्व बीडीसी सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को हुई मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गले और चेहरे पर मिले दबाव के निशानों के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध महिला सहित पांच लोगों को रात में उठाया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



शहर के राधा कृष्ण होटल के कमरा नंबर 106 में पूर्व बीडीसी सदस्य महीप सिंह का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में उनके गले और चेहरे पर दबाव के कुछ निशान भी पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही एक संदिग्ध महिला को खोज निकाला और हिरासत में ले लिया।


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह महिला जैतापुर क्षेत्र की ही रहने वाली है। उसका पति सऊदी अरब में रहता है और महिला के कई लोगों से अफेयर हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पूर्व बीडीसी सदस्य की दुकान है, वहीं से कुछ दूरी पर महिला का मकान भी स्थित है।
विज्ञापन



पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में शक है कि महिला के साथ उसका एक सहयोगी, जो कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा है, तथा तीन अन्य लोग घटना में शामिल थे। इनमें दो कोदही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस 306 के तहत शनिवार रात ही केस दर्ज कर लिया गया था। कई कड़ियां हाथ लग चुकी हैं। कुछ तथ्यों की पुष्टि बाकी है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।



होटल मैनेजर पर रखी जा रही कड़ी नजर
जांच के दौरान होटल मैनेजर के बयान संदिग्ध पाए गए हैं। उसके बयानों में कई विरोधाभास मिलने पर पुलिस टीम ने उसे भी निगरानी में रखा है। सभी संदिग्धों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डालकर लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि वारदात के समय उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।



छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद पूर्व बीडीसी सदस्य महीप सिंह का शव देर रात घर पहुंचा। रविवार सुबह छोटे भाई विपिन ने उन्हें मुखाग्नि दी। परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें