फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से पांच मकान जले

Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के दो गांवों में आग लगने से पांच ग्रामीणों के मकान जल गए। इसमें सात लाख से अधिक की संपत्ति राख हुई है। कंजड़वा गांव में घर से सामान निकालने के प्रयास में गृहस्वामी का पुत्र भी झुलस गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा चमन चौराहा गांव निवासी संतोष के घर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। परिवारीजनों व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। जब तक गांव के लोग एकत्र होते, तब तक आग की लपटों ने हरेंद्र, श्रवण व मोहन के मकान को भी चपेट में ले लिया। धू-धूकर चारों मकान व सारा सामान जल गया।

उधर, मोतीपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कंजड़वा गांव निवासी रमेश पुत्र रामवृक्ष के घर में रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


इस दौरान घर से सामान निकालने के प्रयास में रमेश का पुत्र बबलू (23) झुलस गया। झुलसे बबलू ने बताया कि आग से घर में रखे स्नातक तक के अंकपत्र व प्रमाण पत्र भी जल गए। घटना की सूचना तहसील पर दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। उधर, दोनों अग्निकांडों में सवा लाख रुपये भी जल गए। चहलवा चमन चौराहा निवासी संतोष के घर में रखे 25 हजार रुपये, हरेंद्र के 30 हजार, श्रवण के 15 हजार, मोहन के 29 हजार और प्रेम नगर कंजड़वा निवासी रमेश का 23 हजार रुपये जल गए। 

बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां गांव निवासी बबलू सिंह, गुड्डू सिंह और छितई का खेत आसपास है। खेत में गन्ने की फसल लगी हुई है। शनिवार की शाम पड़ोसी हरिओम ने अपने खेत में पड़े फूस को जला दिया। वहां से चिंगारी उड़कर गन्ने के खेत में पड़ गई, जिससे आग लग गई। तीनों किसानों का एक एकड़ गन्ना जल गया। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तीन लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें