बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं पांच संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है। 3347 लोगों की कोरोना जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोरोना मेडिकल रिपोर्ट जारी की। मुख्य सीएमओ ने बताया कि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। रिस्पांस टीम द्वारा सभी संक्रमितों को दवा दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिस पर सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस की संख्या 33 रह गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11512 हो गई है। जिले भर में स्वास्थ्य टीम द्वारा 3347 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद जारी की जाएगी।