फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार को युवक व महिला समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। महिला के पति पहले ही पॉजिटिव निकले हैं। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से लगाए गए शिविर में लिए आरटीपीसीआर के 160 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को रिपोर्ट जारी की गई। प्रभारी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। बाबागंज में हुई जांच बलहा विकास खंड निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। मोतीपुर के डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि गंगापुर निवासी महिला संक्रमित निकली है। उसके पति पहले ही पॉजिटिव निकले थे, जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 36 एंटीजन और 23 आरटीपीसीआर जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 एंटीजन और 34 आरटीपीसीआर जांच हुई है। नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 86 लोगों की एंटीजन और 45 आरटीपीसीआर जांच हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 45 एंटीजन और 31 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 48 एंटीजन और 27 आरटीपीसीआर जांच हुई है। कुल 255 लोगों की एंटीजन जांच की गई है। जबकि 160 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। आरटीपीसीआर के 160 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें