फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से बनाई जाएंगी जिले की 87 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई के तहत जिले में बनने वाली 87 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इनकी लागत करीब बीस करोड़ रुपये है। सीएम की ओर से किए गए शिलान्यास के दौरान एनआईसी में विधायक और मंत्री प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन सड़कों के निर्माण से करीब 45 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। वहीं गांवों के शहरी इलाकों से जुड़ने से विकास के नये रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में रविवार को वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले में जिला पंचायत की ओर से बनने वाली 38 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर करीब 8.60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स प्लांट से किया जाएगा। करीब 22.29 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11.38 करोड़ की लागत से 49 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 117.62 किलोमीटर रहेगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के रास्ते खुलेंगे। गांवों को शहरी इलाके से जोड़ने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इन सड़कों का निर्माण होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा तो वहीं किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में भी दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीडीओ ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण होने से करीब 45 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। सड़कों के शिलान्यास के दौरान सीडीओ कविता मीना, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता, पीएमजीएसवाई के एक्सईएन महावीर सिंह, एनआईसी के संयुक्त निदेशक एसएएच रिजवी आदि मौजूद रहे।
शिलापटों का किया निरीक्षण
वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास होने के बाद कार्यक्रम में मौजूद विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की सरोज सोनकर, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा आदि ने शिलापटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायकों ने कहा कि सभी परियोजनाओं पर शिलापटों को जरूर स्थापित किया जाए, जिससे लोगों को मार्ग के निर्माण आदि के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें