सोरहिया गांव के पास एक मवेशी बाड़े में रविवार रात अचानक आग लग गई। इसमें पांच मवेशी झुलसकर मर गए। अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत सोरहिया गांव निवासी बड़कऊ पुत्र जसकरन का मवेशी बाड़ा गांव से कुछ दूरी पर है। प्रतिदिन की तरह बड़कऊ ने बाड़े में मवेशियों को दाना पानी दिया था। इसके बाद ताला बंद कर घर चले गए थे।
इसी रात अज्ञात कारणों से लगी आग से बाड़े में रखा सामान जलकर राख हो गया। बाड़े में मौजूद पांच सूकर भी जिंदा जल गए। सुबह अग्निकांड की सूचना बड़कऊ को मिली। उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।