बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 14 विकासखंडों में 27 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक आठ प्रत्याशी हुजूरपुर विकासखंड के शामिल हैं। पंचायत चुनाव में निर्विरोध घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों में विकासखंड हुजूरपुर में वार्ड नंबर 11 से अजीत प्रताप सिंह, 12 से शारदा सिंह, 13 से राजकुमार, 43 से प्रतिमा देवी जायसवाल, 48 से सुनीता सिंह, 57 से मैनेजर सिंह, 62 से ओंकार सिंह व 79 से विजय शेखर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इसी तरह विकासखंड कैसरगंज में 61 से ज्योति, शिवपुर में 89 से कल्पना, 63 से उमरई, 64 से सावित्री देवी, मिहींपुरवा में 113 से रिजवान, 1 से अयोध्या सिंह, चित्तौरा में 74 से पदमा कुमारी देवी, 9 से सबीना, रिसिया में 82 से नाजिश नसीम, 54 से रियाज अहमद, 12 से किस्मतुल, पयागपुर से 79 से जगरानी व शीबू श्रीवास्तव, विशेश्वरगंज में 14 से राजा ऊषा सिंह, 88 से आयशा परवीन और नवाबगंज में 30 से बबली, 25 से सोरहिया, 23 से हरिश्चंद्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।