फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से दाल मिल में लगी आग

विज्ञापन
बहराइच के अमीनपुर नगरौर में दाल मिल में लगी आग से उठतीं लपटें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। अमीनपुर नगरौर गांव में स्थित एक दाल मिल में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी मिल को चपेट में ले लिया। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दमकल के वाहनों ने करीब 12 घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से मिल में लगीं मशीनें और सैकड़ों क्विंटल दाल जल कर राख हो गई। हादसे में करीब चार करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गुलाम अलीपुरा कॉलोनी निवासी संदीप टेकड़ीवाल की दाल मिल ज्योति मॉर्डन इंडस्ट्रीज चित्तौरा के ग्राम अमीनपुर नगरौर में गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित है। रात करीब दो बजे मिल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही मिल में रहने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने पूरी मिल को चपेट में ले लिया। आग की लपटों को उठता देख तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी शिवकुमार मिश्रा तत्काल दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। पर आग को बढ़ता देखते हुए मुख्यालय से कई और दमकल वाहन भेजे गए। आग को रोकने के लिए वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

आसपास के नानपारा, कैसरगंज आदि स्थानों से दमकल वाहन बुला लिए गए। वहीं, गोंडा जनपद से भी एक वाहन बुलाया गया। करीब 12 घंटे तक अग्निशमन के जवानों ने छह दमकल वाहनों से कड़ी मशक्कत करने के बाद शुक्रवार की दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया। आग से मिल की सभी मशीनें और सैकड़ों क्विंटल दाल जल कर राख हो गई। व्यवसायी संदीप टेकड़ीवाल ने बताया कि आग लगने से करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें