फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर किसानों ने जलाया गन्ना

विज्ञापन
बहराइच में पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर गन्ना समर्थन मूल्य को लेकर गन्ना जलाकर विरोध जताते हुए किस? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने को लेकर गन्ना जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए बहराइच-गोंडा मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बहराइच-गोंडा मार्ग पर गन्ना जलाकर चक्का जाम कर आक्रोश जताया। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं पर विचार नहीं कर रही है। खेतों में लगी गन्ने की फसल सूख रही है। गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल सरकार घोषित करे।
बकाया गन्ना भुगतान दिलवाये जाने के साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना उतरवाई के नाम पर हो रही अवैध वसूली तत्काल रोकने की मांग की। क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे छुट्टा जानवरों पर प्रतिबंध लगाने, तहसील पयागपुर में सरकारी धान क्रय केंद्र को नियमित संचालित करने की मांग की। किसानों का कहना था कि सरकारी क्रय केंद्र संचालित न होने पर किसान बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी बाबूराम को सौंपा। इस अवसर पर तहसील पयागपुर अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, संतोष जायसवाल, महासचिव रामकुमार वर्मा, रामसवारी पांडेय, तीरथराम गौतम, मंगल राणा, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें