फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेबस यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Sun, 16 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों के इंतजार में भटकते यात्री। 
विज्ञापन
बहराइच। होली के पर्व पर रोडवेज प्रशासन की ओर से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई थी। बीते तीन दिनों से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उम्मीद से कम दिखाई दी थी, लेकिन रविवार को त्योहारी छुट्टियां खत्म होने पर भारी भीड़ उमड़ी। हालात यह रहे कि बस अड्डे पर बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

होली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों के फेरे बढ़ाकर कुछ बसों को रिजर्व में रखने की कार्ययोजना बनाई थी। रिजर्व की बसों को उन रूटों पर चलाने की व्यवस्था थी, जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ अधिक होगी। रोडवेज प्रशासन को उम्मीद थी कि बुधवार से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए भीड़ निकलेगी, लेकिन तीन दिनों से रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आमद कम दिखाई दी। होली पर्व का अवकाश रविवार को समाप्त हो गया है। ऐसे में रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर अचानक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रोडवेज प्रशासन जो बसें बाहर से आती गईं, उन्हें तत्काल यात्रियों से भरकर वापस रवाना करता रहा। इसके बावजूद बस अड्डे पर यात्री गंतव्य तक जाने के लिए बसों के लिए भटकते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें