फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह घर जले

Sun, 14 Jun 2015 11:36 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से छह ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक गाय भी झुलसकर घायल हुई है। ग्रामीणों के घर में रखी नकदी समेत सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया है। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। लेकिन अभी तक पीड़ित परिवारों को राहत सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जतौरा रन्नी में रविवार सुबह गांव निवासी रामनरेश के घर में खाना बनते समय अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते। तब तक लपटों ने पड़ोसी सुरेश, रमेश, राजेश कुमार, अशोक कुमार और दिनेश के मकानों को भी चपेट में ले लिया। सभी मकान धू-धू कर जलने लगे। चीख पुकार मच गई।

दमकल वाहन के लिए थाने पर सूचना भी दी गई, लेकिन वाहन मुहैया नहीं हो सका। किसी तरह गांव के लोगों ने कुएं और हैंडपंप के सहारे आग की लपटों पर काबू पाया। लेकिन इन छह मकानों में रखे सामान को बचाया नहीं जा सका है। दिनेश के घर के बरामदे में बंधी गाय झुलसकर घायल हुई है।
विज्ञापन


अशोक कुमार के घर में रखा पांच हजार रुपये नकदी भी आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल सुरेंद्रनाथ और जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा मौके पर पहुंचे हैं। लेखपाल ने  रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें