फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी जली

Tue, 08 Apr 2025 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के रमवापुर खुर्द ग्राम में लगी आग से जला मकान व सामान। 
विज्ञापन
महसी (बहराइच )। क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव में एक घर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घर में रखा दैनिक उपयोग व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को भेजा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रमवापुर खुर्द निवासी सर्वेश कुमार के घर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया। जब-तक आग पर काबू पाया जाता घर में रखा दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें