फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अज्ञात कारणों से मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 20 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर(बहराइच)। सुजौली के ग्राम पंचायत कारीकोट स्थित मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक पर काबू पाया जाता, आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा राजाराम ताड़ागांव निवासी पंकज कुमार की गांव में ही मोबाइल की दुकान है। दुकान में ही पंकज जनसेवा केंद्र भी चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख इसकी जानकारी पंकज को दी। पंकज ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो गया। पंकज ने बताया कि आग से मोबाइल, बैटरा, पंखा समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें