फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फूस के मकान में लगी आग, बाइक व सामान जला

विज्ञापन
शिवपुर के बाजपुरवा में लगी आग से जलता मकान। - फोटो : शिवपुर के बाजपुरवा में लगी आग से जलता मकान।
विज्ञापन
शिवपुर। ग्राम बाजपुरवा निवासी एक ग्रामीण के फूस के मकान में बुधवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में खड़ी बाइक, गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत एकघरा के मजरा बाजपुरवा निवासी अंजनी कुमार सिंह के फूस के मकान से बुधवार सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक मकान में खड़ी एक दोपहिया वाहन, गृहस्थी का सामान, कपड़े और खाद्यान्न जलकर राख हो चुके थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अंजनी कुमार सिंह के भाई जीवन लाल सिंह ने बताया कि उनके भाई पेशे से किसान हैं और आग लगने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल श्याम कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें