फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने एसडीओ को घेरा

विज्ञापन
फखरपुर में बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपते लोग।  - फोटो : फखरपुर में बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपते लोग।
विज्ञापन
फखरपुर। कस्बे में रात के समय हो रही बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार सुबह एसडीओ राजेंद्र सिंह का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि फखरपुर इलाके में रात के समय केवल तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली कटौती होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और तीन सूत्री ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। इस दौरान श्याम जी त्रिपाठी, मोहन अवस्थी, केके पंडित, कलामुद्दीन अंसारी, राशिद अली और घनश्याम समेत कई उपभोक्ता मौजूद रहे। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

शहर से गांव तक ट्रिपिंग की समस्या
बहराइच। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर घंटे ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। दिन में कई बार बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी रात में हुई, जब उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद गायब हो गई। शहर के फ्रीगंज निवासी राकेश कुमार ने बताया कि रातभर बिजली आती-जाती रही, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी लोगों को परेशान करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें