फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फर्नीचर दुकान में लगी आग, सामान जला

Sat, 10 Jan 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी आग से जला सामान।     -संवाद
विज्ञापन
फखरपुर। कस्बे में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लगने से नकदी समेत सारा सामान जल गया। पुलिस और राजस्वकर्मियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भिलौरा मोड़ चौराहे के पास सुबूही फर्नीचर एंड प्लाई बोर्ड हार्डवेयर की दुकान में रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखी 15 हजार की नकदी, दरवाजे, खिड़कियां व प्लाई बोर्ड समेत अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।


पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक वसीम खान ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। राजस्व निरीक्षक महावीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच की गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें