बहराइच। शहर के चौक बाजार स्थित एक बेकरी की दुकान में सोमवार रात साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से तीन मंजिला इमारत में करीब 25 लाख के नुकसान का दावा किया जा रहा है।
चौक बाजार भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां यहां गिरीश सुपरशापी के नाम से तीन मंजिला बेकरी की दुकान में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे आग लगने की जानकारी वहां टहल रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने करीब नौ बार पानी भरकर करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान संचालक रजित गुप्ता का दावा है कि अग्निकांड में करीब 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि यह घटना दिन में होती तो भगदड़ व अन्य कारणों से बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
आग बुझाने में करनी पड़ी मशक्कत
अग्निशमन विभाग को रात करीब 12:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद तत्काल विभाग की टीम ने तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान टीम को कई बार पानी भरकर लाना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद टीम ने काफी मशक्कत के बाद भोर में आग पर काबू पाया।
गोंड रामानुज विशाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी