फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर खाद के तस्कर बेलगाम, एसएसबी ने अब पकड़ी 21 बोरी खाद

विज्ञापन
एसएसबी ने सीमा के पास पकड़ी खाद। - फोटो : एसएसबी ने सीमा के पास पकड़ी खाद।
विज्ञापन
बहराइच/अगैया। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। एसएसबी 59वीं वाहिनी ने मंगलवार को मिहींपुरवा के चितलहवा क्षेत्र से नेपाल ले जाई जा रही 21 बोरी खाद बरामद की। हालांकि, तस्कर एसएसबी टीम को देखकर नेपाल भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की रोपाई के लिए किसानों को डीएपी व यूरिया की जरूरत है। किसान समितियों व निजी दुकानों का रुख कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आसानी से खाद नहीं मिल पा रही है।सहकारी समितियों पर खाद की कमी के चलते किसानों को निजी दुकानदारों के पास जाना पड़ रहा है, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा हाथ लग रही है। इसका एक बड़ा कारण खाद की तस्करी है। तस्करों को आसानी से यह खाद उपलब्ध हो रही है और वे इसे नेपाल पहुंचा कर कमाई में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित निजी दुकानदारों के साथ-साथ सहकारी समिति संचालकों का भी तस्करों से गठजोड़ है। इसके चलते खाद की तस्करी बदस्तूर जारी है। बताते हैं कि तस्करों को खाद बेचने पर दुकानदारों को एक बोरी यूरिया पर 180 से 200 रुपये मुनाफा हो रहा है।

तस्करों की तीन साइकिल बरामद, सख्ती बढ़ाई
एसएसबी 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चंद्र रमोला ने बताया कि मिहींपुरवा स्थित एसएसबी चौकी चितलहवा के उप निरीक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में गश्त की जा रही थी। इस दौरान तीन संदिग्ध साइकिल पर खाद लेकर जाते दिखे। एसएसबी जवानों ने जब उनका पीछा किया तो तीनों साइकिल सहित खाद छोड़ कर नेपाल भाग गए। तीनों साइकिलों से 21 बोरी खाद बरामद हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद खाद को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार को सौंप दिया गया है। कमांडेंट ने बताया कि खाद तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए गश्ती को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व में भी भारी मात्रा में बरामद हुई है खाद
जिले में खाद की किल्लत के बीच भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी लगातार जारी है। इससे पहले सोमवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी ने नवाबगंज क्षेत्र से 14 बोरी, गत चार जुलाई को मिहींपुरवा स्थित सीमा क्षेत्र से एसएसबी व कृषि की संयुक्त टीम ने 41 बोरी व 29 मई को एसएसबी व कृषि टीम ने मिहींपुरवा के सीमावर्ती क्षेत्र से 13 बोरी खाद बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें