श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र स्थित ग्राम रामनगर केरवनिया निवासी सहजराम ने बताया कि उनकी मूकबधिर पुत्री कलावती का विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम सुखरामपुरवा निवासी शंकर के साथ हुआ था।
आरोप है कि 28 जुलाई की शाम किसी बात को लेकर देवर राकेश, राजेश और सास कलावती ने महिला की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया।
सहजराम की शिकायत पर एसपी राहुल भाटी के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने पति शंकर, देवर राकेश और सास कलावती के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।