फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजौली के पंचायत मित्र और सेक्रेट्री पर गाज

Mon, 22 Jun 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुजौली में आवास आवंटन में घोटाले की जांच करने डीएम सोमवार को सुजौली पहुंच गए। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की व्यथा सुनी। डीएम ने पंचायत मित्र पर तत्काल एफआईआर करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सेक्रेट्री की जांच बीडीओ को सौंपी है। जांच के बाद उस पर भी केस दर्ज करवाने को कहा है। सुजौली पीएचसी का भी डीएम ने मुआयना किया। यहां भी व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। इस पर उन्होंने सीएमओ को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

मिहींपुरवा विकासखंड के ग्राम सुजौली में आवास आवंटन के नाम पर बड़ा खेल खेला गया है। अपात्रों को तो आवास आवंटित हुए ही हैं, पात्रों से आवास आवंटन के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक की वसूली की गई है। इसका खुलासा 16 जून को मुख्यमंत्री के दौरे पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से किया था।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को स्वयं मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत जिलाधिकारी सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को सुजौली पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सुजौली में चौपाल लगाई। डीएम को गांव में आया सुन गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

 जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से उनकी पीड़ा सुनी। गांव निवासी साबरा बेगम, कन्हैया, राजाराम समेत 16 लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर लोहिया आवास आवंटन के लिए 30 से 40 हजार रुपये लिये जाने की बात कही। साबरा तो डीएम के सामने फफक पड़ीं। उसने कहा कि पैसा लेने के बाद पंचायत मित्र लवलेश कुमार और उनके परिवार के लोग जानमाल की धमकी देते हैं। लोगों के सामने बेइज्जती भी करते हैं। इस पर डीएम ने पंचायत मित्र के खिलाफ तत्काल एफआईआर करवाने के आदेश दिए हैं।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दुर्रे हसन की भी शिकायतें डीएम के सामने आईं। लोहिया आवास आवंटन में सेक्रेट्री द्वारा भी धांधली बरते जाने का खुलासा ग्रामीणों ने किया। इस पर उन्होंने बीडीओ मिहींपुरवा और थानाध्यक्ष सुजौली को जांच सौंपते हुए एफआईआर करने के निर्देश दिए।

चौपाल में डीएम ने विधवा, वृद्धा पेंशन, पट्टे की भूमि, बिजली के मामलों की भी सुनवाई की। निशक्तों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इसके बाद डीएम ने सुजौली स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना किया। यहां हैंडपंप खराब मिला।

पता चला कि डॉक्टर की तैनाती नहीं है। लैब टेक्नीशियन 15 से 20 दिन पर एक दिन आता है। न एंबुलेंस की सुविधा है और न इलाज की। इस पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने सीएमओ को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें