फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी में मौलाना पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक मौलाना के खिलाफ सोमवार को नगर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी ने बिहार में आयोजित एक जनसभा के दौरान अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है।

तहरीर में कहा गया है कि मौलाना का भाषण समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है। इससे समाज में तनाव और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पदाधिकारियों ने मौलाना की तकरीर पर प्रतिबंध लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौलाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, प्रांत सह समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी और जिला मंत्री अंशुमान यज्ञसेनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें