फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नशीली दवाओं की अनधिकृत बिक्री पर दवा कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। नानपारा थाना क्षेत्र स्थित एमएस फार्मा के प्रोप्राइटर पर नशीली दवाओं की अनधिकृत बिक्री के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने 19 नवंबर को कॉलेज रोड स्थित फर्म का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि फर्म के पास कोडिवा सीरप की 29,760 शीशी और पुरोक्सोविन स्पास के 3,88,800 कैप्सूल से संबंधित किसी भी खरीद-फरोख्त का बिल या दस्तावेज नहीं था। निर्धारित अवधि में की गई खरीद का भी कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया। अभिलेख न मिलने पर औषधि निरीक्षक ने दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की और अधिकारियों को भेज दी।
इसके बाद भी फर्म की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं की बिना अभिलेख बिक्री गंभीर अपराध है औषधि निरीक्षक की तहरीर पर प्रोप्राइटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें