फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना अयोग ने एडीएम पर लगाया जुर्माना

Thu, 15 Sep 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता को सूचनाएं नहीं देने पर सूचना आयोग ने एडीएम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोषाधिकारी को उनके वेतन से कटौती का आदेश भी राज्य सूचना आयुक्त ने दिए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र में जगतापुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रोशनालाल नाविक ने जनसूचना अधिकार के तहत एडीएम विद्याशंकर सिंह से सूचनाएं मांगी थीं।
विज्ञापन


सूचना नहीं मिलने पर आयोग ने दो फरवरी को उनको तलब किया था। उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे लेखपाल उमेश पाठक ने पत्र कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी थी। आयोग ने पत्र दिलाते हुए सूचनाएं देने के निर्देश दिए थे।

राज्य सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि अभी तक वादी को सूचनाएं नहीं दी गई हैं। एडीएम भी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। इस पर आयोग ने फैसला सुनाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूले जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें