फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 28 मार्च को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Mon, 12 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण अभियान की समय-सारिणी रविवार को घोषित कर दी है। इसके तहत ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

समय-सारिणी के अनुसार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना तथा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन व निस्तारण की अवधि 7 जनवरी से 20 फरवरी तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा मतदान केंद्रों और स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां कराने की कार्यवाही 17 मार्च से 27 मार्च तक की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की समय-सारिणी के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें