फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की अंतिम सूची जारी, कोई बदलाव नहीं

Mon, 14 Sep 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जिला पंचायत बहराइच के सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए सोमवार देर शाम अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण में बदलाव न किए जाने से कई लोग निराश हुए हैं। वहीं, शिवपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार वार्डों में आरक्षण बदला गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से नौ सितंबर को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए आरक्षण सूची प्रकाशित की गई थी। आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन


महसी, चित्तौरा, हुजूरपुर और पयागपुर क्षेत्र से आरक्षण चक्रानुक्रम पर सवाल उठ रहे थे। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए 47, क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्वाचन के लिए पांच तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए 34 आपत्तियां प्रस्तुत की गई थीं लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के शिवपुर में सिर्फ चार वार्डों में संशोधन किया गया।
विज्ञापन


इसके तहत सिर्फ ब्लॉक शिवपुर के वार्ड नंबर 49 को अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर छह को पिछड़ी जाति महिला, वार्ड नंबर 110 को पिछड़ी जाति तथा वार्ड 16 को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें