फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ वाद दायर, 23 को पेशी

Sun, 28 Apr 2019 11:35 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दीवानी कचहरी बहराइच में वाद दायर किया गया है। इस मामले में 23 मई को पेश होेने के लिए राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


उधर, वाद दायर करने वाले महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र सौंपा है। अयोध्या श्रीराम मंदिर बनाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर उर्फ कुंवर अभि विक्रम सिंह ने दीवानी कचहरी के सत्र न्यायालय पर प्रार्थना पत्र देकर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भवानी ठाकुर ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी वोट हासिल करने के लिए झूठ बोलते हैं। हिंदू जनभावनाओं को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि 25 सितंबर 2018 को दोपहर में टीवी पर उन्होंने देखा कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में रामसेतु को काल्पनिक बताया। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में राहुल गांधी के परिवार सहित धार्मिक मामले में आपत्तिजनक तस्वीरें भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन


उनकी इस तरह की अनर्गल धार्मिक टिप्पणियों से जनभावनाएं आहत हुई हैं। मामले का संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।

उधर, पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर उन्हें भी पत्र सौंपकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। प्रार्थना पत्र की जांच करवाई जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें