फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ वाद दायर, 23 को पेशी

Sun, 28 Apr 2019 11:33 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। एसपीजी ने रैली स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। रैली स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर सेना ने रविवार को हेलीकॉप्टर उतार कर परीक्षण भी किया है। प्रशासन भी सुरक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को आ रहे हैं। वे नानपारा रोड स्थित विश्वरिया मैदान से जनता को संबोधित करेंगे। रैली को देखते हुए एसपीजी की टीम शनिवार की देर शाम बहराइच पहुंच गई। रैली स्थल को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

मंच के पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। मेटल डिटेक्टर और डाग स्क्वॉयड से रैली स्थल का एसपीजी ने मुआयना किया है। रविवार को रैली स्थल पर बनाए गए हेलीपैड पर सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंचा, जिसने लैंडिंग कर हेलीपैड का परीक्षण किया।
विज्ञापन


एसओ रामगांव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जिसमें सेना के हेलीकॉप्टर के दो हेलीपैड रहेंगे, जबकि पीएम के हेलीकॉप्टर का अलग हेलीपैड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें