फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेत में मृत मिली मादा तेंदुआ

Sat, 04 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सुजौली रेंज में महाराजसिंह गांव के निकट मृत मिली तेंदुआ।  -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में शुक्रवार को एक मादा तेंदुआ गन्ने के खेत में मृत अवस्था में पाई गई। मामले को वन विभाग ने दबाने की कोशिश की, लेकिन देर रात मामला खुला। वन विभाग के डॉक्टर के विशेष पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट के ग्राम महराजसिंह नगर निवासी रामशरण सुबह परिवार के साथ खेत पहुंचे तो गन्ने के खेत के बीच तेंदुआ मृत पड़ी मिली। यह देख वह घबरा गए और तुरंत अपने भाई व पूर्व प्रधान राजेश कुमार को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आनन-फानन रेंज कार्यालय ले गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डाक्टरों के विशेष पैनल ने पोस्टमार्टम किया। टीम में पशु चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार और डॉ. विपिन विहारी शामिल रहे।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई कि तेंदुए के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले और उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए।


प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष और वजन लगभग 45 किलोग्राम है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत आपसी संघर्ष के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है।


बताया जा रहा है कि जहां तेंदुआ मिली, वहां से कतर्नियाघाट जंगल की दूरी करीब दो किलोमीटर है, जबकि लखीमपुर खीरी के मटेरा जंगल की दूरी इससे कम है। ऐसे में तेंदुए के आने के रास्ते और मौत के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें